img-fluid

Google-Apple-Meta एक साथ ठप हो जाएं तो क्या होगा? चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

April 04, 2026

डेस्क: मिडिल ईस्ट का तनाव अब डिजिटल दुनिया तक पहुंच चुका है. ईरान ने अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, जिससे इंटरनेट सर्विस पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में यदि Google, Apple और Meta जैसी कंपनियां अगर प्रभावित होती हैं, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है. सवाल यह है कि क्या WhatsApp, YouTube और Gmail जैसे प्लेटफॉर्म अचानक बंद हो सकते हैं? और इसका भारत पर क्या असर होगा?

आज की दुनिया में Google, Meta और Apple सिर्फ ऐप चलाने वाली कंपनियां नहीं हैं, बल्कि पूरी डिजिटल इकोनॉमी की रीढ़ हैं. गूगल के सर्वर से जीमेल, यूट्यूब, मैप्स और हजारों ऐप चलते हैं, जबकि मेटा के बिना व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक का काम ठप हो जाएगा. एपल का सिस्टम आईफोन यूजर्स के डेटा, पेमेंट और ऐप इकोसिस्टम से जुड़ा है. अगर इनके डेटा सेंटर पर कोई बड़ा असर होता है, तो यह सिर्फ एक ऐप का मामला नहीं रहेगा, बल्कि पूरी डिजिटल लाइफ रुक सकती है. इसका असर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स पर एक साथ दिखाई देगा.


  • ईरान सीधे अमेरिका में हमला करने के बजाय मिडिल ईस्ट में मौजूद डेटा सेंटर को निशाना बना सकता है. अमेजन के बहरीन स्थित डेटा सेंटर पर असर का मामला सामने आ चुका है. यूएई और बहरीन जैसे इलाकों में बड़े सर्वर हब हैं, जहां से पूरे रीजन की इंटरनेट सेवाएं चलती हैं. अगर इन पर हमला होता है, तो लाखों यूजर्स की सेवाएं एक साथ प्रभावित हो सकती हैं. हमला सिर्फ बम या ड्रोन से नहीं, बल्कि साइबर अटैक या बिजली और नेटवर्क सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर भी किया जा सकता है. इसके अलावा समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को नुकसान पहुंचा तो कई देशों में इंटरनेट धीमा या बंद हो सकता है.

    डेटा सेंटर एक तरह का डिजिटल पावरहाउस होता है, जहां हजारों सर्वर एक साथ चलते हैं. इनको लगातार बिजली, कूलिंग और हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है. जैसे ही इनमें से कोई एक सिस्टम फेल होता है, सर्वर ओवरहीट होकर बंद होने लगते हैं. कई बार सिक्योरिटी कारणों से सिस्टम खुद ही शटडाउन हो जाता है, जिससे सेवाएं अचानक बंद हो जाती हैं. Google के लिए इसका मतलब ऐड्स रुकना, Meta के लिए सोशल मीडिया ठप और Apple के लिए ऐप और पेमेंट सिस्टम प्रभावित होना है. इससे कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान होता है और यूजर्स का भरोसा भी कमजोर पड़ता है.

    Share:

  • कॉपी विवाद ने पकड़ा तूल! ‘धुरंधर 2’ पर बयान देने वाले फिल्ममेकर को आदित्य धर का लीगल नोटिस?

    Sat Apr 4 , 2026
    नई दिल्ली। धुरंधर 2(Dhurandhar 2) इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के 15 दिन बाद(15 days after) भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, इसकी सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज(release) भी टालनी पड़ी। लेकिन इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved