मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह के बारे में बात की। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या अगर उन्हें कबीर सिंह का रोल ऑफर किया जाता तो वो उस रोल के करते? राजकुमार राव ने इस सवाल का जवाब देते हुए कि वो ये रोल नहीं कर पाते। उनके लिए बहुत मुश्किल होता कि वो किसी लड़की को थप्पड़ मारते।
‘…डायरेक्टर के साथ हो जाती बहस’
इसके बाद, एक्टर से पूछा गया कि क्या वो कबीर सिंह का रोल करते? उन्होंने कहा, “हां, शायद मेरी डायरेक्टर के साथ उस सीन को लेकर बहुत चर्चा हुई होती। जब तक यह कुछ ऐसा न हो जिसके बिना आप नहीं रह सकते, आपका कैरेक्टर इसके बिना नहीं रह सकता, यह सांस लेने जैसा है जिसे वहां रहना जरूरी है…मेरी डायरेक्टर के साथ बड़ी बेहस हो जाती।”
बता दें, साल 2019 में कबीर सिंह रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म का एक सीन है जहां शाहिद कपूर का किरदार कियारा के किरदार को थप्पड़ मारता है। इस सीन की भी जमकर आलोचना हुई थी। कबीर सिंह को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया था। कबीर सिंह के बाद, संदीप वांगा ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल डायरेक्ट की थी। इस फिल्म की भी जमकर आलोचना हुई थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved