img-fluid

जब समुद्र में डूबने वाली थीं अभिनेत्री लारा दत्ता, अक्षय कुमार ने बचाई जान…

March 31, 2026

नई दिल्ली. शूटिंग (Shooting) के दौरान अक्सर सेट पर स्टार्स के साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है. लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) लारा दत्ता (Lara Dutta) की एक बार जान जाते जाते बची थी. लारा ने अपने करियर में ग्लैमरस, कॉमिक और एक्शन वाले कई किरदार निभाए हैं. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे डरावनी कहानी किसी फिल्मी रोल की नहीं, बल्कि असल जिंदगी की है. और इस इंसीडेंट से उन्हें बचाने वाले असली हीरो भी कोई और नहीं बल्कि- अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) हैं.

लारा की बचाई जान
लारा ने हाल ही में बताया कि जब एक तेज लहर उन्हें समुद्र में बहाकर ले गई थी और उनके को-स्टार अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई थी. ये हादसा उनकी डेब्यू फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर हुआ था. एशियन टेलीविजन नेटवर्क कनाडा से बातचीत में लारा ने अपने करियर के सबसे खौफनाक अनुभव को याद किया.


  • लारा साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनी थीं और फिर 2003 में फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में आईं. उन्होंने बताया कि एक डांस सीन की शूटिंग के दौरान सब कुछ अचानक गलत हो गया. सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि उन्हें तैरना ही नहीं आता था. उन्होंने कहा- मैं पानी के नीचे चली गई, लेदर कपड़े पहने थे, तैरना नहीं आता था, पत्थर की तरह नीचे डूब गई.

    अगर उस वक्त अक्षय कुमार वहां नहीं होते, तो हादसा और भी खतरनाक हो सकता था. अक्षय ने तुरंत उन्हें पकड़ा और किनारे तक ले आए. इसके बाद लारा को हाइपोथर्मिक शॉक हुआ, शूटिंग रोक दी गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

    30 की उम्र में सीखी डाइविंग
    इस घटना का उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा. जब बाद में अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म ब्लू के लिए रिकमेंड किया, जिसमें पानी के अंदर शूटिंग करनी थी, तो लारा ने पहले साफ मना कर दिया. उन्होंने अक्षय को फोन करके कहा कि वो ये फिल्म नहीं कर सकतीं. इस पर अक्षय का सीधा जवाब था- तैरना सीख लो. लारा ने हंसते हुए बताया- 30 साल की उम्र में उन्होंने मुझसे कहा कि डाइविंग सीखो. मैंने सोचा मैं ही पागल मिली हूं.

    लेकिन आखिरकार उन्होंने डर पर काबू पाया, 30 साल की उम्र में तैरना सीखा और ब्लू फिल्म साइन कर ली. यह फिल्म, जिसे एंथनी डी’सूजा ने डायरेक्ट किया था, 2009 में रिलीज हुई थी और उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी अंडरवॉटर फिल्मों में से एक मानी जाती थी. फिल्म की शूटिंग भी आसान नहीं थी. कई सीन असली शार्क के साथ शूट किए गए. यहां तक कि अक्षय कुमार के साथ भी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब क्लाइमैक्स सीन के दौरान उनका सिर समुद्र में डूबे जहाज से टकरा गया और वो खून बहने के बावजूद किसी तरह ऊपर आए.

    Share:

  • मटन नहीं मिला तो रिसॉर्ट में मारपीट; 15 युवकों का हमला, कर्मचारी ICU में भर्ती

    Tue Mar 31 , 2026
    मुंबई। मुंबई (Mumbai) से आए करीब 15 युवकों ने लोनावला (Lonavala) के एक रिसॉर्ट में मटन डिश नहीं मिलने पर स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना 26 मार्च की दोपहर वकसाई स्थित जेस्टिन हिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved