
मुंबई: सुष्मिता सेन उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो करियर में एक्सपैरिमेंट करने से कभी नहीं झिझकती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई एक्सपैरिमेंट किए हैं. वह जब टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं तब उन्होंने आइटम सॉन्ग्स किए थे जब बाकी एक्ट्रेसेस इसे इग्नोर करती थीं. सुष्मिता ने अब बताया कि एक वक्त था जब लीड एक्टर या एक्ट्रेसेस फिल्म नें आइटम सॉन्ग्स करने से बचते थे. लेकिन वह हमेशा इसे करने के लिए तैयार रहती थीं.
एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा कि उन्होंने जिन आइटम सॉन्ग्स में काम किया है वो उन पर गर्व करती हैं. उस वक्त फीमेल लीड एक्टर्स आइटम सॉन्ग्स नहीं करती थीं. उस वक्त ऐसा कहता थे कि मेन लीड एक्टर्स, एक्ट्रेसेस आइटम नंबर्स नहीं करते हैं. इमेज खराब हो जाती है और मैं कहती थी कि मुझे ले लो. मेरे 2 मैनेजर मुझे छोड़कर चले गए थे क्योंकि वह कहते थे कि ये पागल है जो आइटम सॉन्ग्स कर रही है.
सुष्मिता ने आगे कहा, उस वक्त आप मैनेजर को मना नहीं कर सकते थे. वो आपको बहुत कुछ सुझाव देते हैं. तो मैनेजर ने मुझसे कहा कि हमारी क्या कोई इम्पॉर्टेंस नहीं है. हम इस इंडस्ट्री में इतने सालों से हैं. आप 22 साल की हैं और लोग सोचेंगे कि आप हमारी कुछ बात नहीं मानते हो जो इतने साल से काम कर रहे हैं.
बता दें कि सुष्मिता लास्ट वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आई थीं. ये सीरीज आर्या का दूसरा सीजन था. इस सीरीज में सुष्मिता की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है. सुष्मिता ने दूसरे सीजन में गैंगस्टर का किरदार निभाया जो फैंस को खूब पसंद आया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved