img-fluid

सवा करोड़ में पिता ने खेत बेचा तो बाइक के लालच में बेटे ने अपहरण की कहानी रची, दोस्तों से मंगवाई फिरौती

September 19, 2026

  • इकलौते बेटे की करतूत…

इंदौर। गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौलना में एक नाबालिग लड़के ने अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती मंगवाई, लेकिन उसकी यह होशियारी काम नहीं आई और वह पुलिस के हाथ लग गया। इसके साथ षड्यंत्र रचने वाले इसके दो नाबालिग और एक अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गौतमपुरा थाना प्रभारी अलका मोइना को गांव के किसान धनसिंह परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 17 साल का बालक लापता है। पुलिस बालक को खोज रही थी, इसी दौरान बालक ने कहानी रची और अपने तीन साथियों को बताया कि उसके पिता ने हाल ही में एक करोड़ 26 लाख में गांव के पास की एक जमीन बेची है और उनके पास काफी पैसा है। मेरे अपहरण की कहानी बताकर उनसे 5 लाख की देने की मांग करते हैं। घर से निकलने के बाद नाबालिग लड़के ने पिता के मोबाइल पर व्हाट्सऐप किया कि मेरा अपहरण हो गया और बदले में अपहरण करने वाले 5 लाख रुपए मांग रहे हैं। इस दौरान उसने अपने साथी से भी बात कराई। चूंकि बात वीडियो कॉलिंग पर हो रही थी, इसके चलते लड़के के पिता ने गांव के लड़के को पहचान लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।


  • बालक ने तीनों दोस्तों से कहा था कि 4.50 लाख रुपए में रख लूंगा तथा तुम्हें 50000 दे दूंगा। अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले बालक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस के अनुसार घर से निकलने के बाद उसने पास के पेट्रोल पंप से गाड़ी में पेट्रोल भरवाया था। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह कैद हो गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। इस मामले में और धाराएं बढ़ेंगी। यह जानकारी सामने आई है कि बालक किसान का इकलौता बेटा है और मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था।

    Share:

  • होमगार्ड बनने का सपना अधूरा रह गया 4800 मीटर दौड़ के आखिरी दौर में अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत

    Sat Sep 19 , 2026
    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की (Regarding Home Guard recruitment)शारीरिक दक्षता परीक्षा(Physical Efficiency Test) के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बरेली से भर्ती परीक्षा देने पहुंचे 24 वर्षीय शिवम यादव की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह ट्रैक पर गिर पड़े। शिवम ने 4800 मीटर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved