
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे कार्यकाल में मीडिया पर निशाना साधते रहे हैं। वहीं इस बार राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को नजरअंदाज करने के लिए मीडिया पर निशाना साधा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस के दिन फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को कवर नहीं किए जाने पर अपना गुस्सा निकाला।
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्रिसमस के दिन ब्रेइटबार्ट के ट्वीट को रीट्वीट किया, इसमें लिखा था कि मीडिया की कड़वी सच्चाई यह है कि अमेरिका के इतिहास में सबसे खूबसूरत और ग्रेसफुल फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को कभी भी किसी बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर जगह नहीं मिली। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को अपने कार्यकाल के दौरान 12 बड़ी मैगजीन्स ने कवर पेज पर प्रकाशित किया। इसको रीट्वीट करते हुए ट्रंप ने लिखा, फेक मीडिया। ट्रंप ने कहा कि मेलानिया को ऐसा मौका नहीं दिया गया, यह मीडिया का भेदभाव पूर्ण रवैया है। वहीं अब जब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है कि मीडिया मेलानिया को महान बता रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved