img-fluid

जब सलमान खान को मिला ऐश्वर्या राय के भाई का रोल, लेकिन कर दिया था इनकार

November 08, 2025

मुंबई। बॉलीबुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Salman Khan and Aishwarya Rai) की प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रही है। दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी हिट हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान को ऐश्वर्या राय के साथ एक फिल्म में भाई का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था। फिल्म का नाम था ‘जोश’, जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के रूप में दिखाई दिए थे।



हालांकि, यह किरदार पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था। लेकिन सलमान ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे और दोनों के बीच प्यार की बातें भी चल रही थीं। सलमान नहीं चाहते थे कि दर्शक उन्हें ऐश्वर्या के भाई के रूप में देखें। ‘जोश’ के निर्माताओं ने बाद में यह फिल्म शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह के साथ बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

Share:

  • रश्मिका ने किया कबूल, बोलीं- विजय से फरवरी में करूंगी शादी

    Sat Nov 8 , 2025
    मुंबई। बीते कुछ वक्त से नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। पिछले महीने अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से सगाई की सुर्खियों के बाद अब इन दिनों दोनों की फरवरी 2026 में शादी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। कई रिपोर्ट्स में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved