img-fluid

जब लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से हुआ अलग, चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुआ चांद का खूबसूरत नजारा, आप भी देखें

August 18, 2023

नई दिल्ली: लैंडर मॉड्यूल (lander module) के प्रोपल्शन मॉड्यूल (propulsion module) से अलग होने के ठीक बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की पहली तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर लैंडर इमेजर (lander imager) ने ली है. लैंडर इमेजर में लगे कैमरा-1 से 17 अगस्त को /ये तस्वीर ली गई थी. इससे पहले गुरुवार (17 अगस्त) को लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया था. लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं.

विक्रम लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है. लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग प्रोसेस से गुजरता हुआ चंद्रमा की निचली कक्षा (lower orbit of the moon) में उतरेगा. डीबूस्टिंग की प्रक्रिया में लैंडर की स्पीड कम हो जाती है.


चंद्रयान-3 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था. इससे पहले चंद्रयान-3 को मन्यूवर (अंतरिक्ष यान के इंजनों का इस्तेमाल करके इसे एक निश्चित तरीके से धकेलना) के जरिए पांचवें ऑर्बिट की कक्षा में स्थापित किया गया था, जिससे इसका रास्ता ज्यादा सर्कुलर हो गया था.

23 अगस्त को चांद पर होगी लैंडिंग
इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (इसरो) के मुताबिक लैंडर 23 अगस्त शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. लैंडर विक्रम और रोवर चांद के साउथ पोल पर लैंड करेंगे. अगर चंद्रमा-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाती है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

Share:

  • राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव? UP कांग्रेस प्रमुख ने किया ऐलान, प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बात

    Fri Aug 18 , 2023
    नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनावी मैदान में नजर आएंगे। ये ऐलान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय राय ने किया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved