
ब्रिस्टल। ब्रिटेन में खराब मौसम के कारण एक विमान को बेहद खतरनाक स्थिति में लैंड कराया गया। विमान को लैंड कराने के लिए पायलट को संघर्ष करना पड़ा। इसका एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें औरिग्ने एटीआर72-600 प्लेन आसमान में तेज हवाओं के बीच डगमगाते हुए देखा जा सकता है। बाद में पायलट ने प्लेन को तिरछा कर ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया।
जब प्लेन ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी बरसात और तेज हवाओं के कारण वह डगमगाने लगा। इसके चलते लैंडिंग में पायलटों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रनवे पर पहुंचने पर भी विमान स्थिर नहीं हो पा रहा था, लेकिन पायलटों ने अपनी तकनीक से कुछ सेकंड के बाद प्लेन को लैंड करा लिया।
बताया जा रहा है कि यूके में तूफान, बारिश और तेज हवा के कारण हवाईअड्डे पर भयावह स्थिति बन गई थी। जब विमान लैंड कर रहा था, तब हवा 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved