देश

ड्रग्स के लिए नहीं थे पैसे तो पति-पत्नी ने बच्चों को ही बेचा, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

मुंबई: ड्रग्स की लग कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक बड़ा उदाहरण मुंबई से सामने आया है। यहां पति-पत्नी द्वारा ड्रग्स के लिए पैसा न होने पर अपने ही बच्चे को बेच देने का हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी लगते ही कड़ी कार्रवाई की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुंबई के अंधेरी इलाके में एक दंपत्ति द्वारा नशे की लत के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने ही दो बच्चों को बेचने देने की घटना सामने आई है। जैसे ही इसकी जानकारी लड़के के परिवार वाले को हुई तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपत्ति और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दंपत्ति ने लड़के को 60 हजार रुपये और एक महीने की बच्ची को 14 हजार रुपये में बेच दिया।


नशे के लिए बच्चों को बेचने के मामले में पुलिस ने शब्बीर खान, उसकी पत्नी सानिया, उषा राठौड़ और शकील मकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया की शब्बीर और सानिया नशे के आदी थे, वह नशे के बिना नहीं रह पाते थे। उसी समय आरोपी महिला राठौड़ उसके संपर्क में आई, उसने खान दम्पति को अपना पहला बेटा बेचने के लिए तैयार किया और दो साल का बेटा हुसैन और एक महीने 22 दिन की बेटी को बेच दिया। जिस व्यक्ति को बेचा गया उसकी पहचान की जानी बाकी है।

सूत्रों ने आगे बताया की आरोपी शब्बीर की बहन रूबीना खान को जब इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गई। उसने अपने भाई पर गुस्सा किया और तुरंत डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। महिला ने भाई-भाभी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।

Share:

Next Post

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, कहा- देशभर में जल्द शुरू किए जाएंगे एथेनॉल के पंप

Fri Nov 24 , 2023
नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में जल्द ही एथेनॉल के पंप भी शुरू किए जाएंगे। गडकरी ने नागपुर में एग्रो विजन प्रदर्शनिक उद्घाटन के दौरान कहा कि एथेनॉल के ये पंप देश में पेट्रोल पंपों पर ही लगाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने किसानों के पैदावार की […]