
उज्जैन। रविवार शाम हुई जोरदार बारिश के चलते आधा शहर जल जमाव की जद में आ गया था और नाले-नालियाँ ठीक से साफ नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया था। दोपहर बाद निगम आयुक्त ऐसे इलाकों का जायजा लेने पहुँचे। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता द्वारा सोमवार को जल भराव वाले क्षेत्र नानाखेड़ा बस स्टैंड, महामृत्युंजय द्वार, हरिफाटक क्षेत्र, केशव नगर, फ्रीगंज आदि में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सफाई अमला युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए नालियों में जमा होने वाले कचरे को लगातार निकालने का काम करे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved