img-fluid

इंदौर में एक घंटा फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची तो दिल्ली में 45 मिनट तक नहीं खुली हाईड्रोलिक क्रेन

March 19, 2026

नई दिल्ली। इंदौर से लेकर दिल्ली तक फायर सिस्टम की नाकामी के चलते कई लोगों की अर्थियां सज गईं। इंदौर में जहां फायर ब्रिगेड के एक घंटा देरी से पहुंचने के चलते आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं दिल्ली में पहुंची फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक क्रेन के 45 मिनट तक नहीं खुलने के कारण तीन साल की बच्ची सहित 9 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली में लगी आग की घटना की सूचना सूचना के बाद पहला आपात दस्ता 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंचा, लेकिन जिस ब्रांटो स्काई लिफ्ट से राहत की सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वह मौके पर पहुंचने पर बेकार साबित हुआ। उसका हाईड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया और वह ऊपर उठ ही नहीं सका। यानी जिस मशीन पर जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी थी, उसने मौके पर दगा दे दिया। पहली ब्रांटो के फेल होने पर दूसरी गाड़ी बुलाई गई जो कनॉट प्लेस दमकल केंद्र से पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


  • इसमें करीब 45 से 60 मिनट तक नाजुक वक्त बेकार चला गया। बेबस परिवार जान बचाने की गुहार लगाता रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईड्रोलिक ब्रांटो स्काई लिफ्ट समय पर काम करती तो शायद कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन तकनीकी खराबी और राहत कार्य में करीब एक घंटे की देरी ने हालात ऐसे बिगाड़ दिए कि आग ऊपरी मंजिल तक फैल गई और हादसा तीन साल की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत की त्रासदी में बदल गया।

    Share:

  • आग बुझाने और बचाने के लिए इंदौर निगम को मिलेगा 2 करोड़ का रोबोट

    Thu Mar 19 , 2026
    थर्मल कैमरा रहेगा, 1 किलोमीटर दूर से भी कर सकेंगे ऑपरेट, संकरी गलियों के लिए भी लाभदायक, जयपुर से बुलवाया इंदौर। आगजनी की बढ़ती घटनाओं के चलते जहां फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने के आरोप लग रहे हैं, वहीं साधन-संसाधनों की भी कमी है। ग्रेटर बृजेश्वरी में कल हुए हादसे की जांच तो मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved