img-fluid

तेल खरीद पर ट्रंप आदेश देने वाले कौन? विदेश नीति पर ओवैसी ने उठाए सवाल

March 24, 2026

नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश हमारा संविधान से ही चलना चाहिए. किसी की भी मनमर्जी से देश नहीं चलेगा जो इस समय चल रहा है. उन्होंने कहा कि भारत की तेल खरीद पर ट्रंप आदेश देने वाले कौन होते हैं.

ओवैसी ने कहा कि भारत का कोई धर्म नहीं है. जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार कहती है एक धर्म है. आइडियोलॉजी होनी चाहिए. बीजेपी कहती है. हमारी आइडियोलॉजी हिंदुत्व है. हम उसके समर्थन में नहीं है. ओवैसी ने कहा कि भारत में मुसलमान मार्स नहीं आया है. हम सब इसी जमीन के हैं. भारत सबका है. आज जो लोग हमको भारत से प्यार करना सिखा रहे हैं. वह पहले कभी नजर नहीं आए. सत्ता में रहकर किसी को भी प्रमाण पत्र देना आसान है.

ओवैसी ने कहा कि अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी भारत में आकर भारत के खिलाफ बात करता है. हम फिर भी उसके बारे में कुछ नहीं बोल पाते हैं. तेल खरीदने के लिए हम अमेरिका से इजाजत मांग रहे हैं. ये भारत तो पहले नहीं था. उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार अमेरिका से भीख मांग रही है. क्या ये भारत है. अमेरिका कौन होता है कि हम रूस से तेल खरीद लें.

इस पर आज कोई नहीं बोलता है. ईरान पर हमला हुआ भारत ने 5 दिन बाद श्रद्धांजलि दी. इसके बाद हम जहाज निकालने की अपील कर रहे हैं. जबकि सबके जहाज आसानी से वहां से निकल रहे हैं. आज भी हमारे चावल और फल बीच रास्ते में अटके हुए हैं.


  • AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ऐसा कौन सा कानून है जो गंगा नदी में लोगों को खाना खाने से मना करता है. ऐसा कोई भी कानून नहीं है. बनारस वाले मामले में लोगों को जबरन फंसाया गया है. इस मुद्दे को भी लोगों ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. जबकि एक भी ऐसा वीडियो नहीं है, जिसमें दिख रहा हो कि वहां उन लड़कों ने मांस खाया है. उन्होंने कहा कि साफ तौर पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. गंगा में नाले के पानी गिरते हैं, क्या वो सही है. गंगा मां हैं तो उनका ध्यान क्यों रखा जाता है. साफ क्यों नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यही वह देश है. जहां मुसलमानों को ईद मनाने के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ता है. दूसरी तरफ उन्हें खून की होली खेलने की धमकी दी जाती हैं.

    असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि जब लंबे समय से सबको पता था कि जंग हो सकती है तो वहां क्यों गए. उनके वहां से निकलने के बाद ही जंग शुरू हो गई. इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ा है. देश में तेल का संकट सामने खड़ा है. अब केवल 5 दिनों का ही फ्यूल बचा हुआ है. ईरान और अमेरिका की जंग पर ओवैसी ने कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है.

    जंग के बीच इस्लाम और अलग-अलग मुसलमानों को लेकर सवाल भी उठाए गए. इस पर ओवैसी ने कहा कि इस्लाम किसी की भी जागीर नहीं है. फिलिस्तीन के लिए मुसलमान इसलिए तड़पता है क्योंकि वहां अल अक्शा मस्जिद है. इसके अलावा कुछ नहीं है. हम जिन देशों से तेल लेते हैं उनसे फ्री में नहीं लेते हैं. पैसा देते और खरीदते हैं. यहां भी हम ऐसा ही करते हैं.

    अखिलेश यादव के पीडीए पर ओवैसी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश केवल पीडीए की बात करते हैं. जबकि उनके इस फॉर्मूले में कहीं से कहीं तक मुसलमान नहीं हैं. वे अपनी अलग राजनीति कर रहे हैं. ये बातें हैं उनकी बस इसके अलावा कोई नहीं है. जब हम यूपी जाएंगे तो वे एक बार फिर हम पर आरोप लगाएंगे. उन्होंने सपा के साथ आने को लेकर कहा कि बिहार में सबने देखा कि किस तरीके से हमें गालियां दी गई हैं. साथ आने की बात है तो वो एक बार बात तो करें.

    Share:

  • सोनाक्षी सिन्हा के हक में बड़ा फैसला एआई से छेड़छाड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा एक्शन

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली:  सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से जुड़े व्यक्तित्व अधिकारों (personality rights) के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने एक अहम और सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी AI (artificial intelligence) प्लेटफॉर्म या वेबसाइट को अभिनेत्री की अनुमति के बिना उनके नाम, रूप, आवाज या चेहरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved