
डेस्क: सहर हाशमी पाकिस्तानी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. वो कई बड़े शोज और फिल्म का हिस्सा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. लोग उनके शोज को काफी पसंद करते हैं. हालांकि, इन दिनों वो विवादों में आ गई हैं. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहां लोग उन्हे पाकिस्तान की इमरान हाशमी कहकर ट्रोल कर रहे हैं. इस मामले में एक्ट्रेस आयमन सलीम ने उनका सपोर्ट भी किया है.
ये सारा मामला उनके एक नए शो सा जुड़ा हुआ है, जिसका नाम ‘मन मस्त मलंग’. फरवरी 2025 में ये टीवी शो शुरू हुआ था. हर शुक्रवार-रविवार ये शो रात 8 बजे जियो एंटरटेनमेंट पर आता है. इसी शो से जुड़े एक सीन की वजह से वो विवादों में आ गईं और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
इस शो में सहर के साथ फेमस एक्टर दानिश तैमूर लीड रोल में हैं. शो में दोनों के बीच रोमांटिक सीन दिखाए गए, जिसमें सहर, दानिश को हग करती दिखीं. दोनों के रोमांटिक सीन देखकर लोगों ने सहर को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें ‘पाकिस्तान की इमरान हाशमी’ का टैग दे दिया. सोशल मीडिया पर शो के सीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
एक यूजर ने सहर को ट्रोल करते हुए लिखा, “सहर हाशमी, इमरान हाशमी की फीमेल वर्जन हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “एक्टिंग नहीं आती तो यही कुछ होता है.” एक और यूजर ने लिखा, “ये पाकिस्तान की इमरान हाशमी है.” एक दूसरे शख्स ने लिखा, “सहर हाशमी पाकिस्तान की इमरान हाशमी बनने जा रही है.” एक और यूजर ने लिखा, “दोनों ही हाशमी हैं तो ऐसा ही होगा.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved