जीवनशैली मनोरंजन

Propose Day 2022 : क्यों मनाते हैं प्रपोज डे? जानिए इजहार-ए-इश्क

नई दिल्ली! Propose Day 2022 : वैसे तो फरवरी के महीने का एक सप्‍ताह बीत गया है, लेकिन फरवरी को प्यार और रोमांस का महीना माना जाता है जो अपने साथ संभावनाएं और उम्मीद लाता है। आज 7 फरवरी को रोज़ डे (Rose day) के बाद अब बारी 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाएगा। इस महीने में लोग अपने चाहने वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। ये एक ऐसा वक्त होता जब परफेक्ट डेट (perfect date) प्लान किया जा सकता है ताकी जिसे आप जिसे चाहते हैं उसके सामने प्यार का इजहार कर सकें।



 8 फरवरी को मनाएं ‘प्रपोज डे’
वेलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, ये सेलिब्रेशन 14 फरवरी तक चलता है। इस बीच एक बेहद अहम दिन आता है जिसका नाम है ‘प्रपोज डे’ (Propose Day), जो हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है, क्या आप इस दिन की अहमियत जानते हैं?

वैलेंटाइन वीक 2022 लिस्ट
7 फरवरी- रोज डे
8 फरवरी- प्रपोज डे
9 फरवरी- चॉकलेट डे
10 फरवरी- टेडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

प्रपोज डे क्यों है खास?
कपल्स के लिए ‘प्रपोज डे’ (Propose Day) बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन वह खुलकर एक-दूसरे के साथ प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन कई नई जोड़ियां बनती है। वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) का दूसरे दिन इसे मनाया जाता है। अगर अब तक आपने भी अपने दिल की बात नहीं कहा है, तो इस प्रपोज डे पर अपने चाहने वालों को प्रपोज कर सकते हैं।

पुराने कपल्स भी नहीं चूकें मौका
‘प्रपोज डे’ (Propose Day) को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता ये दिन न सिर्फ नई जोड़ियों के लिए खास होता है, बल्कि जो पहले ही कपल्स बन चुकें हैं वो इस दिन अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते क्योंकि ऐसा करने से उनका रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है।

कैसे करें प्यार का इजहार?
‘प्रपोज डे’ (Propose Day) के मौके पर आप अपने चाहने वाले के लिए खूबसूरत जगह पर डेट प्लान कर सकते हैं, साथ ही कोई ऐसा गिफ्ट दें जो बेहद नायाब हो। इसके आलावा कुछ ऐसा करें जिससे आपके पार्टनर को ये महसूस हो कि उनसे ज्यादा अहम कोई और नहीं है।

Share:

Next Post

ये हैं वे चार राशि वाले लोग, जिनके लिए बेहद खास रहेगा वैलेंटाइन वीक, जानें अपने बारे में...

Tue Feb 8 , 2022
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट (Valentine’s Day Celebrate) करने के लिए लव कपल्स (Love Couples) ने ढेरों योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं. अपने पार्टनर्स (Partners) को सरप्राइज (Surprise) देने के लिए लड़के-लड़कियां (Boys-Girls) नए-नए आइडिया सोच रहे हैं. प्रपोज डे (Propose Day) के साथ प्‍यार का यह हफ्ता शुरू हो चुका है. लव बर्ड के लिए […]