
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे सामन आए हैं. यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी में से सपा चुनावी रेस में आगे निकल गई. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन (इंडिया) ने 43 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि, बीजेपी सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गई. इसी बीच यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होनें अपने बयान में बताया कि बीजेपी को यूपी में कम सीटें क्यों मिली हैं. उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास के कारण उत्तर प्रदेश में सीटें कम हुई हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved