img-fluid

प्रसिद्ध चिकित्सक छत से क्यों कूदे

August 07, 2020

उज्जैन। कल शाम को गीता कॉलोनी में अपने निवास के ऊपर तीसरी मंजिल से एक डॉक्टर ने छलांग लगा दी। इसमें डॉक्टर के पेट की नसे फट गई है, जिसका ऑपरेशन रात को किया गया। डॉक्टर ने पुलिस को घटना के संबंध में बयान नहीं दिया।
चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सामधानी कल दिन में अपने तीन मंजिला मकान के ऊपर से अचानक गिरे। वहां खड़े लोगों को माजरा समझ में नहीं आया कि डॉक्टर खुद कूदे या पैर फिसल गया। जैसे-तैसे आसपास के लोग उन्हें गुरुनानक हॉस्पिटल ले गए। ऊंचाई से कूदने पर उनके पेट की नसे फट गई और शरीर के अन्य भागों में भी चोट आई थी। रात्रि में उनका ऑपरेशन किया गया और उनका उपचार जारी है। कल रात को जीवाजीगंज पुलिस के प्रधान आरक्षक उनका बयान लेने पहुंचे तो उन्होंने बयान से इंकार कर दिया। आज दोपहर में डॉक्टर के ठीक होने पर पुलिस उनका बयान लेगी और यह मामला आत्महत्या के प्रयास का है या पैर फिसलने से यह घटना हुई है।
गीता कॉलोनी के रहवासियेां ने बताया कि डॉ. सामधानी बहुत सज्जन इंसान है और आसपास के सभी लोगों से उनके मधुर संबंध है।

Share:

  • चार बार एसपी को पत्र लिखा फिर भी नहीं भरा बिल, कॉलोनी की बिजली कट गई

    Fri Aug 7 , 2020
    उज्जैन। विद्युत वितरण कंपनी ने बियाबानी स्थित पुलिस कॉलोनी की कल शाम फिर बिजली काट दी। कॉलोनी पर विभाग का 2 लाख 60 हजार रुपए का बिल बकाया चल रहा है। इसके लिए बिजली कंपनी के अधिकारी चार बार एसपी को पत्र भी लिख चुके हैं। बिजली गुल होने से पुलिस परिवार सुबह नलों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved