मुंबई। ‘रामायण’ (‘Ramayana’) की स्टार कास्ट ने 4 साल तक दिवाली नहीं मनाई थी। क्यों? इस बात का खुलासा रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने किया था।
दीपिका चिखलिया
दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाया था।
चार तक नहीं मनाई दिवाली
दीपिका ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि शो की शूटिंग चार साल चली थी और चार साल तक उन्होंने दिवाली नहीं मनाई थी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।
उमरगांव में ही रहते थे कलाकार
उन्होंने कहा था, चूंकि शूटिंग लंबी चलनी थी इसलिए सभी कलाकारों के रहने की व्यवस्था लोकेशन के पास ही करवाई गई थी।
घर से दूर
लोकेशन से घर से बहुत दूर थे इसलिए वापस आना आसान काम नहीं था।
इसलिए नहीं मनाई दिवाली
दूरी की वजह से कलाकार और क्रू मेंबर्स घर नहीं जा पाते थे। उन्हें त्योहारों पर भी घर से दूर रहना पड़ता था।
दो सीरियल हुए थे शूट
‘रामायण’ और ‘लव कुश’ शूटिंग चार साल तक चली इसलिए वह दिवाली मनाने के लिए घर नहीं जा सकीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved