img-fluid

गौ-तस्करों पर कार्रवाई क्यों नहीं..?

April 16, 2026

पनागर। गौ तस्करी के विरोध में गौ रक्षा दल ने पनागर थाना घेराबंदी की गई। जिसमें सैकड़ो की तादाद में गौ सेवक इकठे होकर पनागर के मुख्य स्थलों से जुलूस के साथ थाना पनागर पहुचे एवं ज्ञापन सौंपकर गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौ रक्षा दल ने बताया कि विगत 6 मार्च को 35 गौ वंश को तस्करों के चुंगल से छुड़ाया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा गाय खत्म हुई और जख्मी गौ वंश को गोसलपुर गौशाला भिजवाया गया। प्रदर्शनकारियों ने पड़के गए गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही में गोलमाल का आरोप लगाते हुए नगर पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी गौरव सहित पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह को ज्ञापन सौंपकर तस्करी पर रोकथाम ओर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आनंद जैन, रोहित साहू, संदीप सोधिया, अंकुर जैन, शेलेन्द्र साहू, बंटी पटेल, नितिन ठाकुर, अन्नू दुबे, अरिहंत जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share:

  • ईओडब्ल्यू पहुंची आयुष्मान घोटाले की शिकायत, मची खलबली

    Thu Apr 16 , 2026
    मेडिकल कालेज में प्रोत्साहन राशि वितरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, तत्कालीन प्रभारी डीन पर पद के दुरुपयोग का दावा जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना अब जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved