img-fluid

महिला संग रहने के लिए पत्नी ने 60 हजार में कराया पति का कत्ल, दोनों में समलैंगिक संबंध

January 19, 2026

फतेहपुर। फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना इलाके में 14 जनवरी को खेत में मिले किसान रामसुमेर (45) के रक्तरंजित शव के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड (Massacre) को अंजाम देने के लिए उसकी पत्नी (Wife) ने अपनी महिला प्रेमी (Women Lover) के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक को 60 हजार की सुपारी दी थी। दोनों महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंध (Homosexual Relationships) थे।

एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में रामसुमेर की पत्नी रेनू, उसकी साथी टीकर गांव के रामस्वरूप सिंगरौर की पुत्री मालती देवी उर्फ बुद्धी और थरियांव के बहरामपुर निवासी राजू सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मालती देवी ने कबूला कि डेढ़ साल से उसके रेनू से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहती थीं। मालती की पूर्व में तीन शादियां हुईं। तीनों पतियों से अलग मालती नौ वर्षीय पुत्र के साथ गांव में रहती है।


  • मालती का अधिकांश समय रेनू के साथ गुजरता था। इसकी जानकारी रामसुमेर को हुई। रामसुमेर ने इसका विरोध किया और एक दिन मालती को डांटकर घर से भगा दिया था। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे। दोनों ने साथ रहने का फैसला करते हुए रामसुमेर की हत्या की साजिश रची। मालती ने अपने परिचित ई रिक्शा चालक जितेंद्र गुप्ता को रामसुमेर की हत्या के लिए 60 हजार की सुपारी दी। आठ हजार रुपये एडवांस दिए। साजिश के तहत खेत पर पहले से ही जितेंद्र उसके साथी राजू सोनकर और रामप्रकाश घात लगाए थे।

    13 जनवरी की रात खेत जाते समय रामसुमेर को तीनों ने पकड़ लिया। पहले रस्सी से गला कसा और फिर चाकू से रेत दिया। आरोपी जितेंद्र और रामप्रकाश की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मालती और रेनू के दो कीपैड मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की रस्सी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मालती और जितेंद्र के बीच काफी पुरानी मित्रता है। मालती अक्सर जितेंद्र को खर्च के लिए रुपये देती थी। वह रुपये साथियों पर खर्च करता था। इसकी बहरामपुर गांव में आम चर्चा है। रुपये रेनू से लेकर मालती देती थी।

    पुलिस का दावा है कि हत्यारोपियों को वारदात से पांच-छह दिन पूर्व भी टीकर गांव में देखा गया था। जितेंद्र के साथ हत्या में शामिल साथी भी थे। रुपयों के साथ मालती ने रेनू से एक प्लॉट भी जितेंद्र को दिलाने का वादा किया था। घटना के बाद से किसान के गायब मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी जितेंद्र और राजू की तलाश की जा रही है। उन लोगों के पास किसान मोबाइल और प्रयुक्त चाकू होने की संभावना है।

    Share:

  • UP: वोटर लिस्ट है या पहेली, वर्षों पुराने मतदाताओं को थमाए जा रहे नोटिस; आपत्तियों और शिकायतों का अंबार

    Mon Jan 19 , 2026
    लखनऊ। राजधानी लखनऊ (Lucknow) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) पर आपत्तियों और शिकायतों का अंबार लग रहा है। रविवार को लखनऊ के विभिन्न बूथों पर मतदाता सूची (Voter List) पढ़कर सुनाने के बाद ऐसी लापरवाही सामने आई है, जहां वर्षों से वोट डाल रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved