img-fluid

बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी पत्नी, सरकारी क्वॉर्टर में कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी

July 29, 2022


भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार सुबह फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक़ गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक विजय यादव उत्तरप्रदेश का निवासी था और बीते 6 साल से भिंड के गोरमी में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, विजय यादव थाना परिसर में ही बने शासकीय क्वॉर्टर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह क़रीब 8 बजे जब उसकी पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने गयी थी, तभी उसने क्वार्टर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।


मानसिक रूप से बीमार था विजय
मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक कॉन्स्टेबल विजय यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बेबर थाना अंतर्गत ग्राम पचमुख का रहने वाला था और 2016 से गोरमी में पदस्थ था। कुछ समय पहले वह मानसिक रूप से बीमार जो गया था, जिसका इलाज भी आगरा से चल रहा था। इसी वजह से किसी ड्यूटी में उसे थाने से बाहर नहीं भेजा जाता था। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर ही है।

Share:

  • अपमान-सम्मान की बहस, सदन के 3 दिन स्वाहा; BJP-कांग्रेस का नया झगड़ा

    Fri Jul 29 , 2022
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब संसद में हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सांसद भी आमने-सामने आ गए हैं और माफी जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved