img-fluid

पत्नी ने की पति की हत्या, चिकन करी बनाने को लेकर हुआ था विवाद

April 28, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के कामारेड्डी कस्बे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चिकन करी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक ‘चिकन करी’ न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति पर हंसिये से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हंसिये से हमला करके की हत्या
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात महिला (28) ने अपने घर में अपने पति (35) पर हंसिये से हमला किया। हंसिये से हमले में पति को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पति एक कबाड़ विक्रेता था। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और अपनी पत्नी को ”परेशान” करता था, जिससे दंपति के बीच लगातार झगड़े होते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


  • ठाणे में पति ने की पत्नी की हत्या
    हाल ही में एक अन्य घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामला महाराष्ट्र के ठाणे शहर का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेश कमलसिंह खड़का (32) को नवी मुंबई के पनवेल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद आगाखानवाड़ी स्थित अपने घर में हीमा खड़का की गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के बाद नरेश मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस दलों ने उसका पता लगा लिया।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    Share:

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी दे रही है भाजपा - टीएमसी

    Tue Apr 28 , 2026
    कोलकाता । टीएमसी (TMC) ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को (Chief Minister Mamata Banerjee) भाजपा जान से मारने की धमकी दे रही है (BJP is threatening to Kill) । टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved