img-fluid

पत्नी ने कहा- ‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, रंगेहाथ पकड़ी गई तो दी धमकी

June 21, 2025

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) के मझोला थाना क्षेत्र में पति (Husband) की गैरमौजूदगी में महिला (Women) ने अपने प्रेमी (Lovere) को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति (Husband) आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस (Police) दोनों को चौकी ले आई। जहां घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। महिला पति के साथ घर चली गई। आरोप है कि घर पहुंचकर महिला ने पति को धमकी दी है वह उसे छोड़ दे नहीं तो अपने प्रेमी से ही उसकी हत्या (Murder) करा देगी।

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसने इसकी शिकायत ससुराल में की तो पत्नी के घरवाले उसे ही धमकाया कि अगर हमारी बेटी को बदनाम करोगे तो दहेज उत्पीड़न के केस में जेल भिजवा देंगे। इसके बाद युवक शांत हो गया और उसने पत्नी को टोकना भी बंद कर दिया।


बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। सुबह करीब दस बजे एक अंजान युवक उसके घर में घुस आया। आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी युवक को दी। पति घर पहुंचा तो युवक उसके घर में पत्नी के साथ मौजूद मिला। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए और युवक को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई। जहां पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह शादी से पहले महिला के संपर्क में था। उसने ही कॉल कर उसे अपने घर बुलाया था। घंटों चली पंचायत के बाद महिला पति के साथ घर चली गई। इसके बाद युवक को भी पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

Share:

  • सिंहस्थ तक पूरा नहीं हो पाएगा नए रेलवे स्टेशन का काम

    Sat Jun 21 , 2025
    – अक्टूबर 2028 तक पूरा होगा काम  – सिंहस्थ अप्रैल से मई के बीच  इंदौर। इंदौर में नए रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट को लेकर कल रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बताया गया कि नए रेलवे स्टेशन का काम अक्टूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे यह साफ हो गया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved