दरकता जोशीमठ… आज चलेगा बुलडोजर…
जोशीमठ। उत्तराखंड (uttarakhand) में दरकते जोशीमठ (joshimath) में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक 3 भागों में बंट चुके जोशीमठ में आज 723 चिन्हित मकानों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन सभी को खतरनाक घोषित किया गया है। इसके अलावा जोशीमठ की दो बड़ी होटलों को ढहाया जाएगा। कल स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद घर ढहाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया।
विस्थापितों को 6 हजार प्रतिमाह… 3-3 लाख मुआवजा
उधर राज्य सरकार ने जोशीमठ के लिए आपात बैठक बुलाई, जिसमें विस्थापितों के लिए बड़ा ऐलान किया जाएगा। इसके पहले विस्थापितों को प्रतिमाह 4 हजार रुपए देने की बात कही गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया जा सकता है, वहीं जिन लोगों के घर ढहाए जा रहे हैं, उनको 3-3 लाख रुपए मुआवजा देने की बात भी कही जा रही है। उधर स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक सरकार उन्हें अपने घरों का उचित मुआवजा देने का ऐलान नहीं करती, तब तक वे इसे ढहाने नहीं देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved