
इंदौर। करीब सात करोड़ (7 Crore) की लागत से नगर निगम ने गांधी हॉल (Gandhi Hall) को संवारने का काम भले ही पूरा कर लिया है, लेकिन अब वहां का मेंटेनेंस रखना एक बड़ी चुनौती है और इसी के लिए निगम अब टेंडर (Tender) देने जा रहा है। मेंटेनेंस का ठेका लेने वाली फर्म को निर्धारित राशि चुकाने के बाद गांधी हॉल के आसपास के कुछ हिस्सों का निर्धारित आयोजनों के लिए उपयोग करने की अनुमति रहेगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री डीआर लोधी के मुताबिक गांधी हॉल के समीप के कुछ हिस्से में लाइब्रेरी और अन्य विशाल कक्ष बनाए गए हैं, जहां विभिन्न कार्यक्रम हो सकते हैं और यह हिस्से ठेका लेने वाली फर्म किराए पर दे सकेगी। इसके लिए निगम ने शर्तों का प्रारूप बनाया है, उसी के अनुरूप संबंधित फर्म को कार्य करना होगा। गांधी हॉल का मेंटेनेंस और कई हिस्सों का उपयोग करने के बदले संबंधित फर्म को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को प्रतिवर्ष निर्धारित तयशुदा राशि चुकाना होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved