img-fluid

मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? KKR ने कप्तानी का लालच देकर बढ़ाई हलचल

June 24, 2026

नई दिल्ली ।इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League) में ऋषभ पंत(Rishabh Pant) और कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav )की हाई प्रोफाइल ट्रेड के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) को लेकर हो रही है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर आईपीएल के ट्रेड बाजार का सबसे बड़ा नाम बन चुके हैं। लगातार आ रही रिपोर्ट्स ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और अब कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस दौड़ में शामिल हो गई है। खबर है कि केकेआर ने हार्दिक पांड्या को न केवल अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है बल्कि उन्हें कप्तानी का ऑफर भी दिया है।

आईपीएल 2026 के समापन के बाद से ही हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पिछले तीन सीजन में से दो सीजन मुंबई के लिए बेहद निराशाजनक रहे। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई कि हार्दिक और फ्रेंचाइजी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर फॉलो और अनफॉलो की घटनाओं ने इन अटकलों को और हवा दी।

इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल की अदला-बदली हो सकती है। हालांकि अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मामले में नई एंट्री कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर प्रबंधन हार्दिक को अपनी टीम का चेहरा बनाना चाहता है और इसके लिए उसने मुंबई इंडियंस के साथ शुरुआती बातचीत भी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का मानना है कि हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी ऑलराउंडर और सफल कप्तान टीम को नई दिशा दे सकते हैं। पिछले दो सीजन में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली लेकिन टीम को वह सफलता नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में केकेआर एक बड़े बदलाव के मूड में नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कोलकाता केवल खिलाड़ी विनिमय तक सीमित नहीं रहना चाहती। फ्रेंचाइजी ऑल कैश डील पर भी विचार कर रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुंबई इंडियंस सीधे वित्तीय सौदे को प्राथमिकता देगी या किसी खिलाड़ी के बदले हार्दिक को छोड़ने पर विचार करेगी।

आईपीएल के नियमों के अनुसार किसी खिलाड़ी को दूसरी टीम में भेजने के लिए संबंधित खिलाड़ी की सहमति जरूरी होती है। फ्रेंचाइजियों के बीच बातचीत भले ही हो सकती है लेकिन अंतिम फैसला खिलाड़ी की मंजूरी के बाद ही संभव होता है। यदि खिलाड़ी प्रस्तावित ट्रेड को अस्वीकार कर देता है तो उसे नीलामी पूल में जाना पड़ सकता है।


  • हार्दिक पांड्या के संभावित भविष्य को लेकर राजस्थान रॉयल्स का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। यदि यशस्वी जायसवाल और हार्दिक पांड्या के बीच ट्रेड होता है तो यह दोनों टीमों के लिए फायदेमंद सौदा माना जा रहा है। मुंबई को एक युवा और विस्फोटक ओपनर मिल जाएगा जबकि राजस्थान को एक अनुभवी ऑलराउंडर और संभावित कप्तान मिल सकता है।

    फिलहाल क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि हार्दिक पांड्या अगले सीजन में किस टीम की जर्सी पहनते दिखाई देंगे। यदि यह ट्रेड पूरा होता है तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित और बड़े सौदों में शामिल हो सकता है।

    Share:

  • महुआ मोइत्रा ने CM शुभेंदु अधिकारी के साथ बताया 'इमोशनल कनेक्ट', सोशल मीडिया पर रिएक्शन देख अब दी सफाई

    Wed Jun 24 , 2026
    डेस्क। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल में एक इंटरव्यू में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की और उनके साथ अपने इमोशनल कनेक्शन का जिक्र किया। इस इंटरव्यू को महुआ मोइत्रा ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें महुआ मोइत्रा ने शुभेंदु अधिकारी के साथ अपने इमोशनल कनेक्ट को याद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved