img-fluid

मुफ्त में नहीं मिलेगा, भाजपा कार्यालय से 15 रुपए में खरीदना पड़ेगा तिरंगा झंडा

August 04, 2022

नए पार्षदों को भी खरीदकर अपने घरों पर लगाना पड़ेंगे झंडे, आज सभी को पार्टी कार्यालय बुलाया

इंदौर। हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) को लेकर एक ओर जिला प्रशासन (district administration) भी जुटा हुआ है तो दूसरी ओर भाजपा भी इस अभियान को घर-घर तक ले जाना चाहती है। इसके लिए पार्टी कार्यालय दीनदयाल भवन से झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन यह झंडा मुफ्त में नहीं मिलेगा, इसके लिए 15 रुपए प्रत्येक झंडे की राशि कार्यालय में जमा करवाना होगी।


9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें 13 अगस्त से लगातार तीन दिन तक हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर एक बड़ी बैठक का आयोजन भी किया गया है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे खुद इस बैठक को संबोधित करेंगे। नए पार्षदों को भी बैठक में बुलाया गया है। बैठक में 9 अगस्त से शुरू होने वाले आयोजनों को लेकर जानकारी दी जाएगी। पहले पार्टी ऐसे आयोजनों के लिए मुफ्त में सामग्री देती थी, लेकिन इस बार मुफ्त तिरंगे झंडे नहीं मिलेंगे। पार्टी कार्यालय से प्रत्येक वार्ड का 1 हजार झंडे दिए जाएंगे, जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए जमा करवाना होंगे। यानि एक झंडा 15 रुपए का होगा। इसका साइज 2 बाय 3 फीट का होगा। आज से तिरंगे झंडे वितरण का कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। बैठक के दौरान ही प्रत्येक वार्ड को झंडे दिए जाएंगे, वहीं पार्टी ने शहर के सभी 1580 पोलिंग बूथों पर 1 लाख तिरंगे झंडे लगाने का लक्ष्य रखा है।

Share:

  • 14 भूखंडों की अवैध रजिस्ट्री में फंसे संस्था अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Thu Aug 4 , 2022
    बीमा कर्मचारियों की कालोनी में कोई कर्मचारी ही नहीं, दूसरों को भूखंड बेचे इंदौर। सहकारिता विभाग ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम गृह निर्माण संस्था में भूखंडों की हुई धोखाधड़ी के मामले में हीरा नगर थाने पर संस्था अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अध्यक्ष ने नियमों का उल्लंघन कर 14 लोगों को अवैध रजिस्ट्रियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved