विदेश

रूस ने भारत के साथ जुड़कर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई, मेक इन इंडिया कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभायेगा

मास्को । रूस ने कहा है कि वह भारतीय रक्षा मंत्रालय और रक्षा उद्योग के साथ मिलकर भारत में ‘ मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में भारत में अत्याधुनिक ए के 203 राइफल बनाने के लिए दोनों देशों के बीच संयुक्त उपक्रम की स्थापना पर जल्द ही सहमति बन जायेगी।

रूस की तीन दिन की यात्रा पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक की। लगभग एक घंटा चली इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री सिंह शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।

दोनों पक्षों ने भारत में ए के 203 अत्याधुनिक राइफल बनाने के लिए स्थापित किये जाने वाले संयुक्त उपक्रम से संबंधित बातचीत में अत्यधिक प्रगति और इसके जल्द अंजाम तक पहुंचने की संभावना पर खुशी जाहिर की। इस राइफल को पैदल सेना के लिए सबसे अत्याधुनिक हथियार के रूप में देखा जा रहा है। इस संयुक्त उपक्रम को मेक इन इंडिया कार्यक्रम में रूस की भागीदारी के लिए काफी सकारात्मक माना जा रहा है।

बातचीत के दौरान रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूसी रक्षा उद्योग भारत के रक्षा मंत्रालय तथा रक्षा उद्योग के साथ मिलकर मेक इन इंडिया कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही रूस अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किये जाने वाले एयरो इंडिया शो में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा है कि रूस कभी भी भारत के साथ मित्रवत संबंधों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने से पीछे नहीं हटेगा।

Share:

Next Post

अयोध्या भगवान श्रीराम के मंदिर की होगी इतनी आयु, भूकंप से भी नहीं हिल सकती इसकी नींव

Fri Sep 4 , 2020
लखनऊ । अयोध्या विकास प्राधिकरण से राम मंदिर का मानचित्र स्वीकृत होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे मीडिया के सामने पेश किया है, जो कि खूबसूरत प्रिंटेड मॉडल है. यही नहीं, जो मॉडल मीडिया के सामने पेश किया है, उसी आधार पर अयोध्या के राम जन्मभूमि […]