img-fluid

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? भारत के इन राज्यों में मंडरा रहा कोरोना का खतरा

May 23, 2025

नई दिल्ली। साल 2020 में आए एक खतरनाक वायरस कोविड-19 (COVID-19) ने पूरी दुनिया में अपना कहर मचाया था। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में लाखों लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई थी। कोरोना के कई सब-वेरिएंट (Sub-variants of Corona) भी मिले थे, जिनमें ओमिक्रॉन भी शामिल है। ओमिक्रोन के एक नए सब-वेरिएंट JN.1 ने एकबार फिर से दुनिया में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। जी हां, साल 2025 की शुरुआत से ही कई देशों में कोरोना के मामले मिल रहे हैं। अब भारत में भी इसके मामले मिलने लगे हैं। आइए जानते हैं देश में कैसे और कहां-कहां कोरोना पहुंचा है और किन लोगों को रिस्क ज्यादा है।

धीरे-धीरे एकबार फिर से कोरोना ने भारत में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अभी तक देश में कोरोना के कुल 257 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आंध्र प्रदेश में 1 मामला और दिल्ली-एनसीआर के अंदर भी कोरोना के 3 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

22 मई को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद में 1 कोरोना का केस मिला है। इनमें से एक 31 वर्षीय महिला की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। वह मुंबई घूमने गई थी। इसके अलावा, 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। फरीदाबाद में मिले 28 वर्षीय युवक की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मगर लक्षण दिखने के बाद उसने जांच करवाई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल तीनों को होम आइसोलेशन दिया गया है।


कोरोना के मरीजों की पुष्टि गुजरात में भी हुई है। यहां लंबे समय बाद 15 कोविड पॉजिटिव मरीज एकसाथ मिले हैं। इनमें 13 अहमदाबाद के मामले, 1 राजकोट और 1 अहमदाबाद के ग्रामीण इलाके का मामला है। ये सभी मामले ओमिक्रोन के है, जो चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि, राज्य में स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर नीलम पटेल बताती हैं कि ये विदेशों में मिल रहे मामलों से मेल खाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की हुई है, जिसके तहत लोगों को मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों से दूरी और साफ-सफाई का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

देश के सबसे ज्यादा खतरे में कोई राज्य है, तो वह मुंबई है। यहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस की पुष्टि हुई है। एक सर्वे के मुताबिक राज्य में कई परिवार ऐसे हैं, जहां एक न एक मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित है या उनमें फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। मगर लोग टेस्ट करवाने से पीछे हट रहे हैं। आंकड़ों की बात करें, तो जनवरी 2025 से लेकर अबतक यहां 132 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

केरल में कोरोना के 182 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के 26 और नए मामले सामने आए हैं, जिससे वहां कुल मामलों की संख्या 132 हो गई है। इसके अलावा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी इसके 1-1 मामले मिले हैं।

ओडिशा, दिल्ली, महाराष्ट्र में हेल्थ एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। यूपी में योगी सरकार ने कल सभी प्रशासनिक कदम उठाए और लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड में एहतियात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश में भी लोगों से घर में और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?
फिलहाल केंद्र सरकार या राज्य सरकारों की ओर से लॉकडाउन की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कुछ एहतियाती कदमों जरूर उठाए जा रहे हैं जैसे कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में निगरानी बढ़ाना अनिवार्य। बुखार, खांसी जैसे लक्षणों पर RT-PCR टेस्ट की सिफारिश। आइसोलेशन जरूरी।

बचाव
मास्क का प्रयोग करें। बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइजर का उपयोग करें। मॉल, थिएटरों, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
सही खान-पान और पर्याप्त नींद लें। वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लें।

Share:

  • मंत्री विजय शाह ने फिर दी सफाई, वीडियो जारी कर तीसरी बार मांगी माफी

    Fri May 23 , 2025
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया (Colonel Sophia) पर अभद्र टिप्पणी के बाद से घिरे हुए हैं। इस दौरान मंत्री दो बार कर्नल सोफिया से माफी मांग चुके हैं। एक बार फिर विजय शाह ने सोशल मीडिया पर एक नया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved