
इंदौर। आधी रात में अचानक बत्ती गुल हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, तकरीबन शहर के हर हिस्से में रात 1.45 से 3 बजे तक 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक अंधेरे की स्थिति रही। कुछ स्थानों पर बिजली इंजीनियरों के मुस्तैदी भी नजर आई। रात डेढ़ बजे हवा बारिश और ओले की स्थिति के दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी और इंजीनियर परेशानी में देखे गए। अंधेरा होने के चलते लोग 10से 15 मिनट तो कुछ समझ नहीं पाए । लेकिन इसके बाद बिजली झोन पर लोग फोन लगाने लगे।
ज्यादातर फोन रिसीव नहीं हो पाए या उपभोक्ताओं को संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिल पाया, क्योंकि बिजली कर्मचारी भी फाल्ट खोजने में लगे हुए थे, कुछ इंजिनियर मौके पर ही नहीं पहुंचे। सबसे ज्यादा दिक्कत एकता नगर कृषि कॉलेज और चंद्रगुप्त चौराहे पर रही यहां बिजली के तार टूट गए थे जिन्हें 1 घंटे में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली सप्लाई शुरू किया गया, इसके साथ मध्य क्षेत्र में रानीपुरा रिवरसाइड स्नेहलता गंज , राज मोहल्ला आदि स्थानों के साथ बिजली नगर, राऊ, सिरपुर, विजयनगर , एयरपोर्ट रोड आदि कई फीडर फाल्ट होने से दिक्कतें रही इसके साथ ही अनेक जगह पर बिजली के उपकरण इंसुलेटर व डिस्क पंचर हो गए थे जिन्हें सुधारने में समय लगा अनेक स्थानों पर पतंग के डोर भी बिजली तारों में बारिश से गीली होने से फाल्ट की स्थिति बनी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved