img-fluid

1 नंबर में दीपू की तो 2 में चली चिंटू की, ऐसे बनी शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी

March 21, 2026

2 और 5 नंबर विधानसभा से सबसे ज्यादा पदाधिकारी बनाए, ऐनवक्त तक एडजस्टमेंट की कोशिश

इंदौर। कल दोपहर में घोषित कांग्रेस (Congress) की नगर कार्यकारिणी (City Executive Committee) की घोषणा में एक नंबर में दीपू यादव (Deepu Yadav) तो 2 नंबर में चिंटू चौकसे (Chintu Chouksey) की चली। बाकी दूसरी विधानसभाओं (Legislative Assemblies) में सामंजस्य बनाते हुए पद दिए गए हैं। हालांकि राऊ विधानसभा में केवल एक ही पद दिया गया है, बाकी के कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी में एडजस्ट किया जाएगा। हालांकि नगर कार्यकारिणी घोषित करने में भी कई तरह का सामंजस्य बिठाना पड़ा। कुल मिलाकर नई कार्यकारिणी में कई ऐसे नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जो कांग्रेस का काम करते आ रहे हैं।


  • आखिरकार कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित नगर कार्यकारिणी घोषित हो ही गई। कल दोपहर पीसीसी ने इस पर अपनी मंजूरी दे दी। संगठन सृजन अभियान के तहत 50 पदाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि दो सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नागेश जाधव और हितेश वर्मा को लिया गया है। इस तरह कल 52 नामों की सूची घोषित की गई। पूरी सूची में केवल कोषाध्यक्ष पद पर केवल शैलेष गर्ग को ही रिपीट किया गया है। पूरी कार्यकारिणी पर नजर डाली जाए तो एक नंबर विधानसभा में दीपू यादव की चली है। यहां 8 पदाधिकारी बनाए गए हैं। संजय शुक्ला के भाजपा में जाने के बाद एक नंबर में दीपू की ओर से नाम दिए गए थे तो 2 नंबर विधानसभा में नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे जो विधानसभा के उम्मीदवार भी थे, के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। 3 नंबर विधानसभा से 6, 4 नंबर विधानसभा से 8, 5 नंबर से 13 और राऊ विधानसभा से 1 पदाधिकारी बनाया गया है। 2 नंबर में 13 पदाधिकारी बनाए गए हैं, जिसमें चिंटू के समर्थक और कुछ अन्य नाम शामिल हैं। वैसे सूची में सज्जनसिंह वर्मा, शेख अलीम, अश्विन जोशी, पिंटू जोशी, सत्यनारायण पटेल जैसे नेताओं को तवज्जो दी गई है तो शोभा ओझा, रीना बोरासी, अरविन्द बागड़ी का एक-एक समर्थक भी सूची में रखा गया है। पांच नंबर में अमन बजाज के नामों को भी तवज्जो दी गई है। चिंटू के नामों पर जीतू पटवारी की भी मुहर लगी है, लेकिन राऊ से केवल मिन्ना भाटिया के नाम पर सहमति बनी। चौकसे ने कोशिश की कि वे नाम जो संगठन में काम करने के इच्छुक है, उन्हें मौका मिले, इसलिए अधिकांश नए चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

    सुरजीत समर्थक गायब
    पूरी सूची में से पिछेले अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा का एक भी समर्थक नजर नहीं आ रहा है। हालांकि सुरजीत ने विनय बाकलीवाल द्वारा तय की गई कार्यकारिणी के साथ ही काम किया था। उसके पहले एक दिन के लिए अरविन्द बागड़ी अध्यक्ष बने थे। करीब 8 साल बाद आई शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में गुटीय संतुलन देखने को मिल रहा है।

    सोशल मीडिया पर विरोध शुरू
    कार्यकारिणी घोषित करते से ही सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेसियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कार्यकारिणी में चौकसे की मनमर्जी चलने की बात कही और पुराने नेताओं को तवज्जो नहीं मिलने पर विरोध जताया। एक कार्यकर्ता ने तो लिखा कि अब कांग्रेस को पुराने लोगों की आवश्यकता नहीं रही, क्या ऐसे में प्रदेश में सरकार बना लेंगे?

    सूची पर भाजपा का तंज
    कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी कार्यकारियाी में एक भी महिला को स्थान नहीं देते हुए बता दिया कि वह माताओं-बहनों से कितनी नफरत करती है। ये वही कांग्रेस है जिसके नेता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और लाड़ली बहनाओं का विरोध करते हैं। अब चुनाव में महिलाएं कांग्रेस का विसर्जन कर ही देगी।

    ब्लाक अध्यक्ष में एक नाम चाचा-भतीजे का
    कल बचे हुए 4 ब्लाक अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए। 3 नंबर में जो घमासान चल रहा था, वह आसानी से निपट गया। इसमें 12 नंबर ब्लाक में अश्विन और पिंटू समर्थक के रूप में विशाल चतुर्वेदी को लिया गया है तो नीलेश सेन और रोहित जोशी के नाम पर पिंटू की चली। यहां से अरविन्द बागड़ी अभिषेक मित्तल को ब्लाक अध्यक्ष बनाने में लगे थे, लेकिन मित्तल को महामंत्री बना दिया गया। पांच नंबर से अमन बजाज और चिंटू चौकसे की पसंद से मुजीब खान को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।

    शहर कांग्रेस में कोई महिला शामिल नहीं
    इंदौर शहर कांग्रेस की कल घोषित की गई शहर इकाई में एक भी महिला को स्थान नहीं दिया गया है। इस पर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने निशान साधते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना का विरोध करते-करते कांग्रेस अब महिला विरोधी हो गई है। यही कारण है कि कांग्रेस की शहर इकाई में एक भी महिला को स्थान नहीं दिया गया है। इसी बीच आज कांग्रेस से जुड़े राजीव विकास केंद्र में 20 महिलाओं की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

    Share:

  • इंदौर: गार्डन से साढ़े 4 लाख का बैग उड़ाने वाले के घर छापा

    Sat Mar 21 , 2026
    बच्चे से शादी समारोह में चोरी करवाया था बैग, पुलिस ने घोषित किया पांच हजार का इनाम इंदौर। बाणगंगा थाना (Banganga Police Station) क्षेत्र में विवाह समारोह (marriage ceremony) से बच्चे (Children) के माध्यम से साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग (Bag) चुराने वाले के घर पुलिस ने छापा मारा। हालांकि वह पुलिस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved