img-fluid

40 कैमरों की मदद से जिम मैनेजर को गोली मारने वाले की हुई शिनाख्त

December 26, 2022

  • आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी, हमलावर की घेराबंदी की, जल्द गिरफ्तारी के दावे

भोपाल। कमला नगर इलाके में महिला मित्र को देर रात उसके हॉस्टल छोडऩे गए भोजपुर क्लब के जिम मैनेजर को अज्ञात बदमाश ने गोली मारने वाले आरोपी के बेहद करीब पुलिस पहुंच गई है। 40 कैमरों के फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान की गई है। थाने की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। बीते 24 घंटे में पुलिस आरोपी के चार संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। पुलिस की टीम उसके बेहद करीब है, आज आरोपी की गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं। आरोपी लड़की का पूर्व परिचित बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।


यह है मामला
तुलसी नगर निवासी विवेक पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय (24) भोजपुर क्लब में जिम मैनेजर हैं। विवेक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मैं कार से दोस्त रक्षा नागेश्वर को केरवा डैम से नेहरू नगर गल्र्स हॉस्टल छोडऩे आया था। कार हॉस्टल के मेन गेट के पास रोड पर खड़ी थी। रक्षा कार से सामान लेकर उतार रही थी। मेरी तरफ की खिड़की का कांच खुला हुआ था, तभी एक दुबला-पतला लड़का आया। उसने कार की खिड़की के अंदर हाथ डालकर मेरी कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद मुझे गन दिखाकर बोला बाहर आ। वह मुझे कॉलर पकड़कर कार से बाहर की तरफ खींचने लगा। गन वाले हाथ से कार को बंद करने लगा। मैंने कार का कांच बंद करने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ कार के अंदर होने से कांच बंद नहीं हुआ। मैंने कार आगे बढ़ाई तो उस लड़के ने मुझ पर गोली चला दी। जो मेरे दायें हाथ में लगी। गोली आरपार हो गई। खून निकलने लगा। कार चलाता हुआ मैं नर्मदा अस्पताल आ गया। रास्ते में दोस्त राजदीप को फ ोन लगाकर घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस को प्रारंभिक तौर से ही लव ट्रायएंगल के चलते वारदात का संदेह था। इसी एंगल पर पुलिस की जांच आगे बड़ रही है। सूत्रों की माने तो विवेक के साथ मौजूद लड़की ने भी आरोपी की पहचान कराने में मदद की है।

Share:

  • कड़ाके की सर्दी में हो सकता है नए साल का स्वागत

    Mon Dec 26 , 2022
    हवाओं का रुख बदला, 2-3 डिग्री गिरा पारा भोपाल। आमतौर पर प्रदेश में दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा कड़ाके की सर्दी के बीच गुजरता है, लेकिन इस बार राहत है। अभी तक सर्दी अपना तेवर नहीं दिखा पाई है। फिलहाल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही है। हालांकि शनिवार शाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved