
उज्जैन। माकड़ोन के समीप ग्राम के बड़ले के पास एक महिला और लड़की की सिर कुचली लाश पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुँची तथा बताया कि दोनों की सिर कुचल कर हत्या की गई है ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है तथा घटना स्थल पर एएसपी सहित एफएसएल पार्टी भी पहुँच गई थी। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि माकड़ोन के समीप ग्राम बेरछी में बड़ले के समीप एक अधेड़ महिला और कुछ दूरी पर लड़की की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। चौकीदार घनश्याम ने आज सुबह पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने पाया कि महिला और लड़की की लाश कुछ दूरी पर खून से सनी पड़ी हुई थी और दोनों के सिर को पत्थर से कुचलकर मारा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved