
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम ग्वारी में मामूली सी बात पर महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पाटन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुड्डी बाई बैन पति रघुराम बैन उम्र 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई की गांव की ही उमा बाई चौधरी एवं शीला बाई ने पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में उसे हाथ एवं कोहनी में चोटें आई है। पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर उक्त मामले को जांच में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved