
नई दिल्ली । आपने जुड़वां बच्चे (Twins) पैदा होने की खबरें तो अक्सर सुनी होगी, लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आप चौंक जाएंगे। जी हां, एक महिला (Woman) ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म (nine children born) दिया है। इनमें पांच लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में महिला का नाम शामिल किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सभी नौ बच्चे अपने मां-बाप के साथ दिख रहे हैं।
उन्होंने लिखा, ‘महिला ने एक ही बार में नौ बच्चे को जन्म दिया है। सभी जिंदा हैं। बच्चों का नाम- एडमा, ओउमउ, हावास, काडीडिया, फटोउमा, ओउमर, एलहादजी, बाह और मोहम्मद VI है।’ महिला ने मोरक्को के एन बोर्जा क्लिनिक में बच्चों को जन्म दिया है।
चार मई 2021 को सिर्फ 30 महीने के गर्भ के बाद सभी बच्चों को ऑपरेशन कर निकाला गाया। यह अत्यंत ही दुर्लभ मामला है। इससे पहले इस तरह से किसी महिला ने इतनी संख्या में बच्चों को जन्म नहीं दिया था। पोस्ट में आगे लिखा है, ‘डॉक्टरों को पहले लगा कि हालिमा में गर्भ में सात बच्चे पल रहे हैं। मालियन सरकार उसे मोरक्को के स्पेशल क्लीनिक लेकर गई। यहां दो और बच्चों का पता चला।’
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। 17 घंटे में ही वीडियो वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा, ‘यह असाधारण मामला है।’ एक दूसरे ने इसे सुंदर परिवार करार दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved