
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सेना (American Army) की वापसी के एलान के साथ तालिबान (Taliban) ने क्रूरता (Cruelty) दिखाना शुरू कर दिया है। यहां हेरात प्रांत(Herat Province) के हफ्तागोला गांव में एक युवती के फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान(Taliban) ने उसे सरेआम 40 कोड़े मारे। तालिबानी नेता इस क्रूर सजा का वीडियो बनाते रहे। फेसबुक पर यह घटना 13 अप्रैल को साझा की गई।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने शरिया कानून(Sharia law) के खिलाफ बॉयफ्रेंड से बात की थी। इसके बाद स्थानीय लोग उसे सजा दिलाने के लिए तालिबान (Taliban) के पास गए और कट्टरपंथी मौलाना ने इस्लामी कानून के मुताबिक उसे कोड़े मारने की सजा सुनाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved