img-fluid

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी

June 11, 2022

  • मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत पिपरिया में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने बीती शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों ऊठाया फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की वार्ड क्रमांक 79 के पिपरिया स्थित साई कालोनी में रहने वाली शीतल पटेल 27 ने शुक्रवार करीब शाम 4 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो शीतल फंदे में झूली हुई थी जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

  • आरोपी के साथ पुलिस की नूरा कुश्ती

    Sat Jun 11 , 2022
    गोली चलाने वाले को थाने में रख कर आवभगत कर रही है पुलिस, ट्रेनी आईपीएस ने मामले को बना दिया ज्ञान की प्रयोगशाला जबलपुर। शहर में इस वक्त चुनावी सरगर्मियां चरम पर दिखाई दे रही हैं। शहर के साथ-साथ गांव में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved