
नई दिल्ली। घूमने-फिरने वाले प्राणी होते हैं ना जो, उन्हें चैन नहीं मिलता। वो दुनिया देखना चाहते हैं। क्या आपने कभी ये सोचा है कि कोई शख्स 3 दिन में 208 देशों की यात्रा कर सकता है। एक महिला ने ये कारनामा कर दिखाया। 3 दिन में उन्होंने 7 महाद्वीपों के 208 देशों की यात्रा की और अपना नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज करवाया।
इस महिला का नाम डॉ. खावला अल रोमाथी है। वो संयुक्त अरब अमीरात की रहने वाली हैं। उन्होंने महज 3 दिन में 7 महाद्वीपों के 208 देशों की यात्रा की। ये यात्रा उन्होंने केवल 3 दिन, 14 घंटे, 46 मिनट, 48 सेकेंड में पूरी कर दी।
डॉ. रोमाथी ने 10 फरवरी 2020 के दिन अपनी यात्रा यूएई से शुरू की थी। 13 फरवरी 2020 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में ये यात्रा समाप्त कर दी। इसके बाद ही उन्होंने अपना नाम ‘गिनीज बुक रिकॉर्ड्स’ के लिए भेजा था। जब उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया तो उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की।
वो कहती हैं कि ये यात्रा उनके लिए काफी मुश्किल थी। कई जगहों पर ऐसा हुआ कि उनका मन किया कि उन्हें घर वापस चले जाना चाहिए। लेकिन उनके परिवार और दोस्तों के विश्वास ने उन्हें हिम्मत दी और उन्होंने अपनी यात्रा पूरी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved