img-fluid

महिला सिपाही के पति ने मकान मालकिन और दो मासूमों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

March 01, 2021

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (Kanpur) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला सिपाही के पति ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। महिला सिपाही उषा के पति अवनीश ने अपने मकान मालिक की पत्नी अर्चना और उसके दो बच्चों को आग लगा दी। अर्चना किचन में खाना बना रही थी और उसके बच्चे पास में बैठे थे। तभी उसने किचन में पेट्रोल डालकर तीनों को आग के हवाले कर दिया। तीनों को बुरी तरह घायल अवस्था में कानपुर सिटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अर्चना के पति जितेंद्र कानपुर देहात में पार्षद हैं। अर्चना के ससुर कैलाश यादव भी पुलिस से रिटायर हैं। उनके मकान में ही सब किरायेदारी पर रहते थे। कैलाश यादव का कहना है कि मेरी बहू अर्चना खाना बना रही थी। तभी आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला सिपाही उषा का पति अवनीश हमारे यहां किरायेदार था, उसने क्यों ऐसी हरकत की, इसका पता नहीं। मेरी बहू और दो मासूम बच्चे जल गए हैं जिसमें बेटी अक्षिता की मौत हो गई है।

एसएसपी कानपुर देहात केशव चौधरी का कहना है कि आरोपी ने खाना बनाते समय पेट्रोल फेंककर आग लगाई है। वो महिला का किरायेदार था। साथ ही वह महिला सिपाही का पति है, उसका भी एक्सीडेंट हुआ है। घटना का स्पष्ट कारण तो अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे पता चला है कि आरोपी दो-तीन दिन से कुछ डिप्रेशन का शिकार था। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एसएसपी का ये भी कहना है कि घटना के समय महिला सिपाही थाने पर डियूटी पर थी।

केशव चौधरी ने कहा कि आरोपी ने खाना बनाते समय पेट्रोल फेक कर आग लगाई है। उसका भी एक्सीडेंट हुआ है। घटना का स्पष्ट कारण तो अभी पता नहीं है। वैसे पता चला है कि आरोपी दो- तीन दिन से कुछ डिप्रेशन का शिकार था। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई है। लेकिन सबसे बड़ी रहस्य की बात ये है कि महिला के परिजनों का कहना है कि आरोपी से कोई विवाद नहीं था। वह शांत रहता था। ऐसे में आखिर उसने बच्चों समेत महिला को आग क्यों लगाई इसका खुलासा शायद जांच के बाद ही पता चलेगा।

Share:

  • महाराष्ट्र और केरल समेत देश के 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे Corona संक्रमण के मामले

    Mon Mar 1 , 2021
    नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बढ़ने का सिलसिला तेज हो रहा है। देश के विशेषकर छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात का समावेश है। इन छह राज्यों में देश के 87.25 प्रतिशत नए मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved