विदेश

तालिबानी फरमान: अफगानिस्तान में महिलाओं के पार्कों व मेलों में प्रवेश पर प्रतिबंध

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता संभाल रहे तालिबान (Taliban) के एक नए फरमान ने महिलाओं पर पाबंदियां बढ़ा दी हैं। अब महिलाओं के सार्वजनिक पार्कों और मेलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वे जिम भी नहीं जा सकेंगी।

पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान Taliban) के कब्जे के बाद से महिलाओं पर लगातार पाबंदियां लगाई जा रही हैं। यहां छात्राओं को स्कूल जाने की अनुमति नहीं है, वहीं महिलाएं काम भी नहीं कर सकतीं। अब इसी सप्ताह महिलाओं पर एक और प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अंतर्गत महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। वे सार्वजनिक पार्कों और मेलों में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। उनके जिम जाने पर भी रोक लगा दी गयी है।



तालिबान शासन लगातार महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई कर रहा है। तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से अफगानिस्तान सरकार ने छात्राओं को छठी कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी है। तालिबान ने सभी महिलाओं को सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा ढक कर रखने का आदेश पहले ही दे रखा है।

महिलाओं को मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने और पुरुषों के साथ पार्कों में जाने की अनुमति भी सरकार ने नहीं दी है। एक महिला ने कहा कि अफगानिस्तान में न छात्राएं स्कूल जा सकती हैं, न महिलाएं काम पर जा सकती हैं। वे सार्वजनिक पार्कों में जा सकती थीं, अब वहां भी प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एजेंसी (हि.स.)

Share:

Next Post

घर में इन पौधों को लगाने से खुल जाती है बंद किस्‍मत, धन, वैभव, समृद्धि की नहीं रहेगी कमी

Fri Nov 11 , 2022
नई दिल्‍ली। वातावरण में सकारात्मक और नकारात्मक (positive and negative) दोनों तरह की ऊर्जा होती हैं, जो हम पर उसी अनुसार असर डालती हैं. वास्तु शास्त्र में इसे लेकर कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप दुष्प्रभावों से बच सकते हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों (trees and plants) के बारे में […]