काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता संभाल रहे तालिबान (Taliban) के एक नए फरमान ने महिलाओं पर पाबंदियां बढ़ा दी हैं। अब महिलाओं के सार्वजनिक पार्कों और मेलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वे जिम भी नहीं जा सकेंगी।
पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान Taliban) के कब्जे के बाद से महिलाओं पर लगातार पाबंदियां लगाई जा रही हैं। यहां छात्राओं को स्कूल जाने की अनुमति नहीं है, वहीं महिलाएं काम भी नहीं कर सकतीं। अब इसी सप्ताह महिलाओं पर एक और प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अंतर्गत महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। वे सार्वजनिक पार्कों और मेलों में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। उनके जिम जाने पर भी रोक लगा दी गयी है।
महिलाओं को मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने और पुरुषों के साथ पार्कों में जाने की अनुमति भी सरकार ने नहीं दी है। एक महिला ने कहा कि अफगानिस्तान में न छात्राएं स्कूल जा सकती हैं, न महिलाएं काम पर जा सकती हैं। वे सार्वजनिक पार्कों में जा सकती थीं, अब वहां भी प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एजेंसी (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved