img-fluid

हिन्दू कैदियों की मुलाकात रोकने पर सेंट्रल जेल के बाहर महिलाओं ने किया चक्काजाम

April 11, 2024

आज ईद पर केवल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को मुलाकात की दी अनुमति

इंदौर। सेंट्रल जेल (Central Jail) के बाहर सडक़ पर आज सुबह जेल में बंद अपने परिजनों से मुलाकात करने पहुंची सैकड़ो हिन्दू महिलाओं ने मुलाकात रोके जाने को लेकर आक्रोश जताया और नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया । इनमें से कई महिलाएं दुरस्थ इलाकों से अपने परिजनों से मिलने के लिए इंदौर (Indore) आई हुई थी।


ईद का पर्व होने से आज मुलाकातियों की भीड़ के चलते जेल प्रशासन ने केवल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को अपने परिजनों से मुलाकात की अनुमति दी थी। इस दौरान जब हिंदू महिलाएं कैदियों से मुलाकात करने पहुंची तो जेल प्रशासन ने उन्हें बाहर खदेड दिया और मुलाकात की अनुमति नहीं दी। इस पर महिलाओं ने रोष जताते हुए काफी देर तक जेल प्रशासन से हुज्जत की, लेकिन जेल प्रशासन का कहा था कि चूंकि आज ईद का पर्व होने से केवल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को ही कैदियों से मुलाकात की अनुमति दी जा रही है। इस पर महिलाओं ने क्षुब्ध होकर सेंट्रल जेल के बाहर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि दीपावली और रक्षाबंधन जैसे पर्व पर भी दोनों ही समुदाय के लोगों को मिलने की अनुमति दी जाती है फिर आज हिन्दू परिवारों की अनुमति पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया। चक्काजाम करने वाली कई महिलाएं खंडवा, खरगोन और बाहर के इलाकों से भी आई हुई थी। बाद में जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिन्दू महिलाओं और बच्चों को भी मुलाकात की अनुमति दी, तब कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

Share:

  • दुर्घटना से पहले संतों को आहार भी कराया व्यापारियों ने

    Thu Apr 11 , 2024
    कल महाराष्ट्र में सडक़ हादसे में इंदौर के दो कपड़ा व्यापारी और सेल्समैन की हुई थी मौत …परिजन कर रहे शव का इंतजार… इंदौर। करीब चार दिन पहले इंदौर से पुणे (Indore to Pune) और अन्य स्थानों की धार्मिक यात्रा पर निकले जैन समाज के दो कपड़ा व्यापारी, उनके सेल्समैन और ड्राइवर की सडक़ हादसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved