
भोपाल। आज हरतालिका तीज मनाई जा रही। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा है। वहीं घरों में घट स्थापना की गई है। महिलाएं सामूहिक रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। युवतियां ने भी मनचाहे व सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत धारण किया है। महिलाओं द्वारा किए जाने वाले व्रत पर्व में यह सबसे बड़ा और कठिन व्रत माना जाता है। पंडितों के अनुसार तीज की तिथि आज शाम 6 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगी। इसी दौरान महिलाएं पहला होम लगा सकेंगी। इस दौरान आकर्षक मंडप व फुलेरा सजाया जाएगा। बेल पत्र, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित कर महिलाएं आठों प्रहर पूजा-अर्चना करेंगी। हरतालिका तीज पर पूजा, पाठ का यह सिलसिला 24 घंटे चलेगा। महिलाएं रतजगा कर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना करेंगी। हरतालिका तीज के व्रत की तैयारियों को लेकर महिलाएं न्यू मार्केट व पुराने भोपाल सहित अन्य जगहों पर फुलेरा आदि सामग्रीय की खरीदारी करती नजर आई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved