img-fluid

महिलाएं सुरक्षित रहें, पुलिस ने छेड़ा विशेष जागरुकता अभियान ‘अभिमन्यु’

June 15, 2023

गुना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर उनमें रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है । इस हेतु आमजन में जागरूकता लाने प्रदेश स्तर पर विशेष जन जागरूकता अभियान ”अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है ।


जिले में ”अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाये जाने एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अभिमन्यु कट आउट के सेल्फी प्वाइंट बनाये जाने के निर्देश दिये गये । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में जागरूकता अभियान अभिमन्यु संचालित किया जा रहा है ।

”अभिमन्यु” अभियान के तहत किया आमजन को जागरूक
महिलाओं एवं बालिकाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आमजन में जन जागरूकता लाने जिले में गुना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत14 जून को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी एवं उनके थाना स्टॉफ द्वारा गुना शहर के पी.जी. कॉलेज के समक्ष अभिमन्यु का शेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्री महेन्द्र गौतम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को अभिमन्यु अभियान के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई।

Share:

  • अब छात्राओं को कीचड़ पानी से मिलेगी राहत

    Thu Jun 15 , 2023
    नपाध्यक्ष ने किया सड़क का भूमि पूजन गंजबासौदा। बुधवार को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, पार्षद अंशलेखा भावसार, प्राचार्य सुनीता पाराशर एवं युवा भाजपा नेता रोहित भावसार ने पक्की सड़क बनाने के लिए भूमि पूजन किया ताकि गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को कीचड़ और पानी से होकर अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved