img-fluid

महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों पर छह महीने में खर्च किए 5000 करोड़, 40% ऑनलाइन खरीदारी

August 02, 2023

नई दिल्ली। एक ओर जहां जरूरी वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले छह महीने में 5,000 करोड़ रुपये के लिपिस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद बिक गए। कांतार की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के शीर्ष-10 शहरों में सौंदर्य उत्पादनों पर यह खर्च किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन उत्पादों की खरीदारी करने वाली सभी महिलाएं कामकाजी हैं। मेकअप की बिक्री में सर्वाधिक योगदान इन्हीं महिलाओं का है। कॉस्मेटिक खरीदारों की कुल भुगतान राशि का औसतन 1.6 गुना खर्च कामकाजी महिलाएं ही करती हैं। कुल बिक्री में ऑनलाइन खरीदारी की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही। दुकानदारों के कहने पर 36 फीसदी सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद खरीदे जाते हैं।


बिक गए कुल 3.1 करोड़ लिपिस्टिक
कुल खरीदारी में लिपिस्टिक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 38 फीसदी रही। छह महीने में 3.1 करोड़ लिपिस्टिक, 2.6 करोड़ नेलपॉलिश, 2.3 करोड़ आंखों से जुड़े उत्पाद और 2.2 करोड़ चेहरों के उत्पाद खरीदे गए हैं। अध्ययन में कहा गया है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के कारण सौंदर्य प्रधासन क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

Share:

  • दिल्ली शासन विधेयक को लेकर सस्पेंस खत्म, राज्‍यासभा में आसानी से पारित होगा बिल

    Wed Aug 2 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । दिल्ली (Delhi) शासन विधेयक (bill) को लेकर सस्पेंस (suspense) खत्म हो चुका है। मोदी सरकार (Government) इस बिल को राज्यसभा (Rajya Sabha) में आसानी (easily) से पारित कराने के लिए तैयार है। दरअसल युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बाद, बीजू जनता दल (बीजद) ने मंगलवार को घोषणा करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved