img-fluid

मोटापे की समस्या से पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा होती हैं पीड़ित, जानें वजह

November 05, 2026

नई दिल्‍ली ।  दुनिया भर में मोटापे की समस्या एक महामारी का रूप ले चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंपीरियल कॉलेज लंदन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 100 करोड़ से अधिक लोग मोटापे से पीड़ित हैं. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पिछले 30 सालों में दुनिया भर में मोटापे की संख्या 4 गुना बढ़ गया है.

स्टडी में 190 देशों के 22 करोड़ लोगों के वजन और हाइट का डाटा इकट्ठा किया गया. इनमें 6.30 करोड़ 5 से 19 साल के बच्चे और किशोर थे, जबकि 15.80 करोड़ लोग 20 साल से ज्यादा की उम्र के थे. इसके आधार पर विश्व का डाटा समझा गया.


  • भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मोटी
    भारत में बीएमआई के हिसाब से 23% महिलाएं और 22% पुरुष मोटापे के शिकार हैं, लेकिन पेट की गोलाई के हिसाब से 40% महिलाएं और 12% पुरुष पेट के मोटापे के शिकार हैं. भारत में 30 से 49 वर्ष के बीच की हर दूसरी महिला मोटापे की शिकार है.

    अमीर महिलाएं ज्यादा मोटी
    ज्यादा उम्र, शहर में रहने वाली, संपन्न और नॉनवेज खाने वाली महिलाएं ज्यादा मोटी हैं. पहले नंबर पर केरल (65.4%), दूसरे नंबर पर पंजाब (62.5%), तीसरे नंबर पर तमिलनाडु (57.9%) और चौथे नंबर पर दिल्ली (59%) की महिलाएं हैं, जबकि मोटापे का यह आंकड़ा झारखंड (23.9%) और मध्य प्रदेश (24.9%) में सबसे कम है.

    मोटापा एक बीमारी क्यों है?
    मोटे लोगों में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सांस लेने में कठिनाई और गठिया रोग जल्दी विकसित होते हैं. मोटे लोगों का हृदय रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है. खाना पचाने में लीवर पर और चलने में घुटनों पर ज्यादा बोझ पड़ता है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मोटापे से कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है.

    मोटापा बढ़ने के पीछे कारण
    शोध विशेषज्ञों के मुताबिक दुनिया भर में मोटापे के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खान-पान की गलत आदतें हैं और प्रोसेस्ड फूड जैसे कि डिब्बा बंद खाना खाने से भी मोटापे का खतरा बना रहता है.

    भारत में मोटापे और कुपोषण की दोहरी मार
    1990 में भारत में कम वजन वाले लोगों की संख्या मोटे लोगों से ज्यादा थी, 2025 में भी ऐसा ही है, लेकिन भारत में मोटापे से ग्रस्त लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

    Share:

  • Veilig geld storten en geld opnemen bij online gokplatforms met betrouwbare betaalmethoden

    Thu Nov 5 , 2026
    Veilig geld storten en opnemen is cruciaal bij het deelnemen aan online casino’s, waarbij https://inkybet.site/ een cruciale rol speelt in de algehele spelervaring. Het kiezen van betrouwbare betaalmethoden beschermt niet alleen je gevoelige bankgegevens, maar zorgt ook voor vlotte en snelle betalingen zonder onnodig uitstel of bijkomende vergoedingen. Waarom Banking & Transactions belangrijk zijn bij […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved