img-fluid

Women’s Day 2026: रात में कार ड्राइव करते समय महिलाएं रखें ये 5 जरूरी सावधानियां, सफर रहेगा सुरक्षित

March 08, 2026

नई दिल्ली। गाड़ी (Vehicle) चलाते समय हर ड्राइवर को ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होता है। वहीं, अगर महिलाएं (Women) खासकर रात के समय ड्राइव कर रही हों, तो उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होती है। कई महिलाएं देर रात ऑफिस से लौटती हैं या किसी जरूरी काम से बाहर जाती हैं। ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। महिला दिवस (Women’s Day) के मौके पर जानते हैं कि रात में कार चलाते समय महिलाओं को किन अहम सावधानियों का पालन करना चाहिए।

1. कार के सभी दरवाजे लॉक रखें

गाड़ी में बैठते ही केवल ड्राइविंग सीट का दरवाजा ही नहीं, बल्कि सभी दरवाजों को लॉक कर लेना चाहिए। इससे किसी अनजान व्यक्ति के अचानक गाड़ी का दरवाजा खोलने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही रास्ते में अगर कोई अनजान व्यक्ति लिफ्ट मांगे, तो रुकने से बचना बेहतर होता है।


  • 2. सुनसान रास्तों से बचें

    कई बार छोटे रास्ते जल्दी पहुंचने का विकल्प देते हैं, लेकिन वे अक्सर सुनसान होते हैं। रात में महिलाओं को ऐसे रास्तों से बचना चाहिए। अगर नेविगेशन का इस्तेमाल कर रही हों, तो छोटे रास्तों की बजाय मुख्य सड़क या हाईवे का विकल्प चुनना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

    3. गाड़ी की स्थिति पहले ही जांच लें

    ड्राइव पर निकलने से पहले कार की स्थिति जरूर जांच लें। गाड़ी की समय पर सर्विस होना जरूरी है। इसके साथ ही बैटरी, टायर में हवा, ब्रेक और हेडलाइट जैसी चीजों का सही से काम करना भी सुनिश्चित करें, ताकि रास्ते में कोई परेशानी न हो।

    4. कार में सुरक्षा उपकरण रखें

    महिलाओं को अपनी कार में कुछ जरूरी सेफ्टी टूल्स रखना चाहिए। जैसे पेपर स्प्रे या इलेक्ट्रिक शॉक डिवाइस आदि। जरूरत पड़ने पर ये उपकरण आत्मरक्षा में मददगार साबित हो सकते हैं।

    5. मोबाइल और इमरजेंसी तैयारी रखें

    रात में ड्राइव करते समय मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज होना चाहिए। साथ ही अपनी लाइव लोकेशन परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर कर सकती हैं। इसके अलावा कार में पर्याप्त पेट्रोल, डीजल या सीएनजी होना भी जरूरी है। मोबाइल के डायल पैड में पुलिस या किसी करीबी व्यक्ति का नंबर सबसे ऊपर सेव रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।

    Share:

  • Nepal: बालेन शाह ने किया बड़ा उलटफेर....., चार बार PM रह चुके केपी ओली को हराया

    Sun Mar 8 , 2026
    काठमांडू। नेपाल (Nepal) के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र (Jhapa-5 Constituency) में आरएसपी नेता और रैपर से नेता बने बालेन शाह (Balen Shah) ने चार बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) रह चुके के.पी. शर्मा ओली (K.P. Sharma Oli) को लगभग 50,000 मतों के भारी अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग ने यहां यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved