
अस्पताल पर रखती थी नजर, कर्मचारी बनकर ले जाती थी बच्चा
सोमवार। मध्यप्रदेश (MP) में बच्चा चोर गिरोह (Gang of child thieves) का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस (Police) ने अस्पताल (hospital) से बच्चा चुराने वाली दो महिला (Women) को गिरफ्तार (arrested) किया है। इनमें एक महिला को बैतूल (Betul ) तो दूसरी महिला को सागर (Sagar) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं से बच्चा बरामद भी कर लिया गया है।
बैतूल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार महिला भोपाल रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराकर यहां पहुंची थी। बेहद गंदे कपड़ों में महिला बच्चे को लेकर बैठी थी, तभी पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सागर के डॉल्फिन अस्पताल से अस्पताल की कर्मचारी बनकर चार दिन के बच्चे को चुराने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। ये महिलाएं लगातार अस्पतालों पर नजर रखा करती थीं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved