भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Cheif Minister की सुरक्षा से लेकर गाड़ी चलाने का जिम्मा संभालेंगी Women

  • निकाय चुनाव को देखते हुए कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

भोपाल। प्रदेश (Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को राज्य सरकार (Government) यादगार बनाने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। जिसमें महिला सुरक्षा (Female Safety) के साथ-साथ आत्मनिर्भर मप्र में महिलाओं की भागीदारी भी हो सकती है। खास बात यह है कि महिला दिवस पर मुख्यमंत्री (Cheif Minister ) की सुरक्षा से लेकर वाहन चालक की जिम्मेदारी महिला ही संभालेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिला दिवस (Women’s Day) पर लग रहे हुनर-हाट का प्रत्येक दायित्व महिला सम्हाले, ऐसे प्रयास किए जायें। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक कामयाब महिलाएँ मंच पर रहें। अन्य जन-प्रतिनिधि और अधिकारी दर्शक दीर्घा में रहें। प्रशासन, खेल, राजनीति, समाजसेवा, उद्योग आदि क्षेत्रों में कार्यरत कामयाब महिलाएँ मंचासीन हों। महिला दिवस (Women’s Day) पर राजधानी में दो बड़े कार्यक्रम होंगे। प्रथम कार्यक्रम हुनर-हाट भोपाल हाट में पूर्वान्ह 10.30 बजे से होगा। दूसरा प्रमुख कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा। इसमें ग्रामीण स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ का ऋण वितरण किया जाएगा। हुनर-हाट की तर्ज पर जिलों में भी कार्यक्रम होंगे।

महिलाएं चलाएंगी विधानसभा
महिला दिवस (Women’s Day) पर विधानसभा (Vidhan Sabha) का संचालन भी महिला विधायकों के हाथों में होगा। आसंदी पर भी महिला सभापति बैठेंगी। साथ ही सुरक्षा की कमान भी महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथों में होगी। अन्य दायित्व भी महिलाओं को जाएंगे। विधानसभा (Vidhan Sabha) के इतिहास में यह बार होगा,जब विधानसभा का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगा।

Share:

Next Post

सोने से पहले इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Sat Mar 6 , 2021
आज के समय में स्‍वस्‍थ्‍य रहना एक कठिन चनौती जैसा हो गया है कई प्रकार की बीमारियों से घिरे हुए हैं और कही न कहीं ये समस्‍याएं हमारें गलत खानपान व खराब दिनचर्या जिम्‍मेदार है । दोस्‍तों कई बार आपको अच्छे से नींद ना आने की दिक्कत होती है या रात को अन्य परेशानी होती […]