img-fluid

ग्वालियर की नन्ही परी का कमाल, 5 साल में 44 देश घूमने वाली परिजा का विश्व रिकॉर्ड

August 02, 2022


ग्वालियर। जिस उम्र में बच्चे सही तरीके से चल और बोल नहीं पाते हैं, उस उम्र में ग्वालियर की एक नन्ही परी ने अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। ग्वालियर की रहने वाली परिजा खान ने सिर्फ 5 साल की उम्र में आधी दुनिया घूम डाली। इसे लेकर परिजा खान को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 के अवार्ड से नवाजा गया है। यह नन्ही परी 44 देश और 110 अंतरराष्ट्रीय शहरों की यात्रा कर चुकी है। इसके साथ ही वह भूमध्य रेखा, मध्य रेखा और अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को भी पार कर चुकी है।

ग्वालियर शहर के डीवी सिटी में रहने वाले शाहिद रजा खान मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं और उनकी 5 साल की बेटी परिजा है। परिजा का जन्म 16 नवंबर 2016 को हुआ था। जन्म के एक साल बाद से ही परिजा खान अपने माता-पिता के साथ दुनिया की सैर करने के लिए उड़ान भरने लगी। सबसे पहले महज एक साल की उम्र में अपने माता पिता के साथ दुबई तक समुद्री यात्रा की।


एक साल की उम्र में ही शुरू कर दी थीं यात्राएं
खान ने बताया कि महज 1 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बेटी परिजा को यात्राएं कराना शुरू कर दिया। परिजा के पिता ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी है और लगातार उनके ट्रांसफर होते रहते हैं इस दौरान वह अपनी बेटी को भी साथ में यात्राएं कराते रहे। 5 साल में परिजा ने 44 देश और 110 अंतरराष्ट्रीय शहरों की यात्रा कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, भूमध्य सागर, हिंदू महासागर, ताइवान सागर, पनामा नहर को भी परिजा पार कर चुकी है।

पिता बोले- बेटी को नेवी में भेजने की इच्छा
जब के पिता शाहिद खान ने इसकी जानकारी अपने मित्रों को दी तो सभी ने मिलकर परिजा की उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल की और फिर खिताब परिजा को दिया। कैप्टन शाहिद खान बताया कि उसका पूरा परिवार भारतीय नौसेना में है और उसकी पिता भी भारतीय नौसेना में 15 साल नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने इच्छा जाहिर की है जो अपनी बेटी को भी भारतीय नौसेना में भेजेंगे ताकि वह देश की रक्षा कर सके।

Share:

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के नीचे आई कार, टल गया बड़ा हादसा; वीडियो वायरल

    Tue Aug 2 , 2022
    नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां खड़ी इंडिगो की एक विमान के ठीक नीचे अचानक एक कार खड़ी कर दी गई। इस बड़ी लापरवाही का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह इंडिगो एयरक्राफ्ट VT-ITJ है। यह एयरक्राफ्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved